फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   student lost his life due to electric shock

पाइप में उतरे करंट से स्नातक छात्र की मौत

Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
student lost his life due to electric shock
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। टिनशेड के पाइप में उतर रहे करंट की चपेट में आकर बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। छात्र को करंट से बचाने के प्रयास में उसकी चचेरी बहन के अलावा चचेरा भाई झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हज्जीपुर गांव का है। गांव निवासी दिलीप कुमार का 19 वर्षीय पुत्र राजन गुुरुवार सुबह घर में लगे हैंडपंप पर स्नान करने पहुंचा। वहां लगे टिनशेड की लोहे की पाइप में करंट उतर रहा था। उसे इसका आभास नहीं था। उसने पाइप को पकड़ लिया। इसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर उसके चचेरे भाई आकाश व बहन जूली ने बचाने का प्रयास किया। हालांकि वह दोनों भी करंट लगने से झुलस गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। करंट लगने से राजन ने जहां मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं आकाश व जूली को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दोनों का उपचार चल रहा है। राजन कुल तीन भाई बहन थे। बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। छोटा भाई रितेश पढ़ाई करता है। परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed