फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student commits suicide by jumping in front of train

छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by jumping in front of train
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार स्थित कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर हाईस्कूल के एक छात्र ने जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के सेमराघाट निवासी सुरजीत (16) पुत्र भारत शुक्रवार को घर से पढ़ने के लिए निकला था। बताया जाता है कि इसके बाद वह कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर पहुंचा और अकबरपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अहिरौली पुलिस व रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद अहिरौली पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन क्षेत्र की घटना होने के चलते जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजन कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, आखिर सुरजीत ने ऐसा क्यों किया। परिजनों का-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed