{"_id":"65034b95a5506791590da996","slug":"student-commits-suicide-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-3186-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मालगाड़ी के आगे कूदकर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मालगाड़ी के आगे कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
Thu, 14 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र में आसोपुर के पास बृहस्पतिवार को इंटर के एक छात्र ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। आजमगढ़ का रहने वाला छात्र आजाद केसरी (18) मीरानपुुर मोहल्ले में किराए पर रहता था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर में एक युवक स्कूल बैग लेकर आसोपुर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा और काफी देर तक बैठा रहा। इसी बीच एनटीपीसी आने वाली मालगाड़ी को देख युवक उसके सामने कूद गया। इस हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम की छानबीन में युवक की पहचान आजाद केसरी के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि ग्राम रामपुर खालिस, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ निवासी शिव प्रकाश का पुत्र आजाद केसरी अकबरपुर के तमसा मार्ग स्थित डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। वह किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह दो दिन से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस बारे में परिजनों से बात की जा रही है। छात्रा का मोबाइल फोन अभी नहीं मिली है।