फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student and farmer died in road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं में छात्र और किसान की मौत

Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Student and farmer died in road accident
अंबेडकरनगर। अहिरौली और आलापुर में 24 घंटे के भीतर दो सड़क हादसे हुए, जिसमें छात्र और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। छात्र की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि किसान की इलाज के दौरान सांसें थम गईं।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के चमुर्खा गांव निवासी मुन्ना (15) प्राथमिक विद्यालय कटेहरी में आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। गरीबी के नाते वह रात में वैवाहिक कार्यक्रमों में डीजे पर भी काम भी करते थे। बृहस्पतिवार की रात दुल्लापुर स्थित परंपरा मैरिज हॉल में आयोजित शादी में डीजे के साथ आए थे। रात करीब 11 बजे वह अकबरपुर-अयोध्या मार्ग से अपने घर जा रहे थे। मैरिज लॉन के पास ही अकबरपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मुन्ना घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, पेट व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लग गईं। वहां मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी कटेहरी पहुंचाया, लेकिन तब तक मुन्ना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा आलापुर कोतवाली क्षेत्र के कलाई अछती गांव के पास हुआ। बृहस्पतिवार शाम गांव के दीन मोहम्मद (50) घर के किसी काम से निकले थे। गांव के कुटिया चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कूली बस से उन्हें टक्कर लग गई। चालक बस लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे अली कौसर, सेराज आलम और नदीम अपने परिवार के साथ गैर जिलों में नौकरी करते हैं। मृतक की मौत से पत्नी नफीसुल निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मौत की खबर सुन बेसुध हुईं मां

मुन्ना के पिता दिलबहार मजूदरी करते हैं। मां सीता देवी बेटे की अचानक मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। गांव में मातम छाया है। मुन्ना तीन भाइयोंं में दूसरे नंबर पर थे। इसके दो भाई अभिषेक और पुल्ली का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed