{"_id":"5dea996a8ebc3e1ba34df7a8","slug":"strike-ambedkar-nagar-news-lko496307458","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ की वार्ता विफल, हड़ताल पर डटे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ की वार्ता विफल, हड़ताल पर डटे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट चल रहा भारतीय किसान यूनिटी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस बीच एसडीएम व सीओ सदर ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की और मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया लेकिन कार्यकर्ता समस्या के तत्काल निस्तारण की मांग करते रहे। कहा गया कि जब तक तत्काल ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा, धरना जारी रहेगा।
गौरतलब है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनिटी कार्यकर्ता लगभग 10 दिनों से कलेक्ट्रेट के निकट धरने पर बैठे हैं। वे उन किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं जिनकी धान की फसल खराब हो गई।
इसके साथ ही जिनकी फसल को कम नुकसान हुआ है, उनके धान की क्रय केंद्रों पर खरीद कराने की मांग पर भी अड़े हैं।
शुक्रवार को एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान धरनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने संगठन नेताओं से बात करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बावजूद कार्यकर्ता धरने पर अड़े रहे। वे तत्काल ठोस कदम उठाए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष चलाकू पाल ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने व खराब धान की भी खरीद क्रय केंद्रों पर किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
कहा कि सिर्फ आश्वासन से कुछ होने वाला नहीं है। न सिर्फ सुचारु रूप से धान की खरीद की जाए बल्कि प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा भी दिया जाए। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का तत्काल निस्तारण नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन कुमार, अजय कुमार व प्रहलाद आदि मौजूद रहे।