फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strict

बैरियर व शहरी क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस की सख्ती

Sat, 11 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Strict
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन किया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। यह दिशा निर्देश शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए। उन्होंने जिला अस्पताल स्थित क्वारंटीन वार्ड का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती प्रारंभ कर दी है। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में जगह जगह लगे बैरियर पर पुलिस कर्मियों की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि बगैर किसी ठोस कारण के बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटा जाए। यदि कोई बार बार लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिले, तो उसके विरुद्ध सख्ती कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए बैरियर का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी को भी बैरियर पार न करना दिया। सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों व जरूरी कार्य से बाहर निकलने वालों को आने जाने दिया जाए। यदि कोई बगैर किसी ठोस कारण के बाहर निकलता है, तो उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसपी ने बाद में जिला अस्पताल परिसर स्थित क्वारंटीन वार्ड का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed