{"_id":"5740a8d34f1c1b6f64ac7d5e","slug":"storm-demolished-shed-buried-young-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में ढहा छप्पर, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में ढहा छप्पर, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 21 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
आंधी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत पेठिया गांव में शनिवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश में छप्परनुमा मकान ढह गया। इससे उसके नीचे सो रहा एक ग्रामीण चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे ग्रामीण को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से परिवारीजनों में रोनापीटना मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजीव पांडेय (45) पुत्र ऋषिकेश पांडेय प्रतिदिन की तरह छप्परनुमा मकान में सो रहा था।
विज्ञापन
देर रात तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच छप्पर ढह गया जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। परिवारीजनों की गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उसके नीचे दबे राजीव को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। गंभीरावस्था में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।