{"_id":"64dfb22a557e254a0702c74d","slug":"stolen-three-lakh-rupees-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-1880-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इलाज के लिए रखे तीन लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इलाज के लिए रखे तीन लाख रुपये चोरी
Fri, 18 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर क्षेत्र के खानशाहपुर पहाड़पुर गांव निवासी राकेश के घर में बृहस्पतिवार रात दाखिल हुए चोर तीन लाख रुपये और अन्य सामान समेट ले गए। राकेश ने बताया कि परिवार के लोग रात को घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। चोर छत के सहारे घर में घुसे और बंद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे दो बाक्स उठा ले गए। पंखे की तेज आवाज होने के चलते ताला तोड़े जाने की जानकारी नहीं हो सकी।
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। घर से कुछ दूर खेत में दोनों बाक्स खाली मिले। बताया कि चोरों ने तीन लाख रुपये पार कर दिए। ये रुपये दिल के ऑपरेशन के लिए रखे थे। 20 अगस्त को ऑपरेशन होना है। इसके अलावा हजारों रुपये के आभूषण व अन्य सामान भी पार कर दिया। एसओ इब्राहिमपुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।