फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stock of firecrackers found amidst populated areas, 10,266 kg of illegal firecrackers seized, warehouse sealed

Ambedkar Nagar News: आबादी के बीच पटाखों का जखीरा, 10,266 किलो अवैध पटाखा जब्त, गोदाम सील

Thu, 16 Oct 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Stock of firecrackers found amidst populated areas, 10,266 kg of illegal firecrackers seized, warehouse sealed
अकबरपुर के जोगापुर ​स्थित पटाखा गोदाम पर मौजूद मजिस्ट्रेट व पुलिस अ​धिकारी। 
अंबेडकरनगर। दिवाली पर विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को कसौधन पटाखा व्यवसायी के घर और गोदाम पर छापा मारकर 10266 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पकड़े गए माल की कीमत एक करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीओ नीतीश कुमार, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने फायर विभाग के अधिकारियों की टीम ने शहजादपुर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी पटाखा व्यवसायी अवधेश कसौधन के घर पर मंगलवार की देर रात छापा मारा। यहां 31 बोरों में 1244 किलो अवैध पटाखा बरामद हुआ। कारोबारी के पास महज 25 किलो गन पाउडर का लाइसेंस था, जबकि इससे कई गुना अधिक पटाखों की थोक व फुटकर बिक्री की जा रही थी। इसके बाद बुधवार दोपहर एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह, सीओ नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ जोगापुर स्थित अवधेश कसौधन के पटाखा गोदाम की जांच की। यहां 25 किलोग्राम क्षमता गन पाउडर भंडारण के लाइसेंस पर नियम विरुद्ध तरीके से 9022 किलोग्राम पटाखे रखे पाए गए। पुलिस ने पटाखा सहित गोदाम को सील कर दिया। व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन



-----



251 अस्थायी दुकानों को मिला था लाइसेंस
वर्ष 2024 में जिलेभर में 251 अस्थायी पटाखा दुकानों को तीन दिनों के लिए पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी किया गया था। इसमें अकबरपुर में सबसे अधिक 77 जलालपुर में 60, आलापुर में 51, टांडा में 42 और भीटी में 21 विक्रेताओं को कारोबार के लिए लाइसेंस मिला था। इस बार पांचों तहसील में अब तक 150 लोगों ने अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 में सिर्फ नौ का ही हुआ है नवीनीकरण
जिले में 21 स्थायी पटाखा कारोबारी है। इसमें से केवल नौ दुकानदारों ने ही अपनी दुकानों का नवीनीकरण कराया है। 12 दुकानों के लाइसेंस अवैध हो चुके हैं, इसके बावजूद इनमें से कई चोरी छिपे पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। वर्ष 2023 व 2024 में शहर से बड़ी संख्या में अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया था। इसमें कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।
घनी आबादी में है घर, हो सकती थी बड़ी जनहानि



पटाखा व्यवसाई ने जिस मकान में पटाखों का भंडारण कर रखा था, वह उसका पैतृक मकान था। अपने हिस्से के मकान में उसने पटाखा भंडार किया था। इसके ठीक पड़ोस में व्यवसाई ने अपना नया मकान बनवाया था और इसी में परिवार समेत रह रहा था। पैतृक आवास के दूसरे हिस्से में इनके भाई का परिवार निवास करता है। घनी आबादी होने के कारण अगर पटाखे में धमाका हो जाता तो इससे बड़ी जनहानि हो सकती थी।


गोदाम में करते पांच कर्मचारी भी करते थे काम

पटाखा व्यवसाई के गोदाम में चार से पांच कर्मचारी कार्य करते थे।यह गोदाम भले ही आबादी से बाहर हो लेकिन यहां भी कर्मचारियों की जान माल को नुकसान हो सकता था। हालांकि, आग से निपटने के इंतजाम किए गए थे।








जिले में कहीं भी क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

- अभिजीत आर शंकर, पुलिस अधीक्षक

अकबरपुर के जोगापुर स्थित पटाखा गोदाम पर मौजूद मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी। 

अकबरपुर के जोगापुर स्थित पटाखा गोदाम पर मौजूद मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed