फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   STF caught the criminal carrying a reward of Rs 12 thousand

Ambedkar Nagar News: एसटीएफ ने 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
STF caught the criminal carrying a reward of Rs 12 thousand
अंबेडकरनगर। एसटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम ने मंगलवार को 12 हजार के अंतराज्यीय इनामिया बदमाश को जहांगीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। उस पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी पर यूपी व महराष्ट्र मेंं आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी मोतीलाल ने 23 अक्तूबर 2019 को आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कौडिया निवासी दिलशाद के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाख रुपये ठग लेने का केस दर्ज कराया। तब से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को यहां पहुंची लखनऊ एसटीएफ ने जहांगीरगंज थाने की पुलिस टीम के साथ राजेसुलतानपुर मार्ग के श्यामपुर अलऊपुर पुलिया के निकट दबिश दी और दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके ऊपर आजमढ़ जनपद के फूलपुर थाने तथा जहांगीरगंज थाने के अलावा मुंबई के अंधेरी व न्यायगांव थाने में दो-दो केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद जहांगीरगंज पुलिस ने आरोपी को अस्पताल भेज चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed