{"_id":"67dc4b490c3cddbf7c0c17bd","slug":"state-women-commission-member-inspected-the-district-hospital-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131441-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Thu, 20 Mar 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य।
अंबेडकरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने अपने दौरे के दूसरे दिन जिला अस्पताल की महिला विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड, टीकाकरण कक्ष, एनआरसी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही भर्ती प्रसूताओं से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही। वहीं, अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर सीएमएस से जवाब मांगा। इस समय अस्पताल में आठ चिकित्सकों के पद के सापेक्ष तीन चिकित्सक ही हैं। इस नाराजगी जताई। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल में बगल में स्थित वन स्टाॅप सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने तीन आवासीय पीड़ितों से बात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
सदस्य व सीएमएस की बातचीत का वीडियो वायरल
इस बीच जिला अस्पताल से सदस्य की सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश से बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सदस्य कहती हैं कि हम आप लोगों की कमी तो छिपा लेते हैं, लेकिन सरकार की कमी के बारे में लिखना पड़ता है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संवाद