फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   State employee status to Asha bahu

आशा बहुओं को मिले राज्य कर्मचारी का दर्जा

Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
State employee status to Asha bahu
अंबेडकरनगर। बकाया मानदेय का भुगतान व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री संगठन के तत्वावधान में आशा बहुओं व आशा संगिनी ने सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि वर्ष 2020-21 में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत उनसे काम तो करा लिया गया, लेकिन उसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। वर्ष 2022 में भी कुछ माह का भुगतान नहीं हो सका है। इसके लिए जब भी जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया भुगतान न होने से आशा बहुओं व संगिनी के समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। संरक्षक पुष्पा तिवारी, कविता सिंह, नीलम शुक्ला, सरिता देवी, उर्मिला, शशिकला, संगीता, लक्ष्मी आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आशा बहुओं व संगिनी को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा कि यदि 25 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो 27 सितंबर को पद मार्च कर एनएचएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed