फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   St. Xavier's overall champion with 17 gold medals

Ambedkar Nagar News: 17 स्वर्ण पदक के साथ सेंट जेवियर्स ओवरऑल चैंपियन

Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
St. Xavier's overall champion with 17 gold medals
अंबेडकरनगर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण पदक के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब तमसा मार्ग 12 गोल्ड व 12 सिल्वर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, सेंट जेवियर्स अकबरपुर 12 गोल्ड व 4 सिल्वर के साथ तीसरे और सेंट जेवियर्स जलालपुर 11 गोल्ड और 7 सिल्वर के साथ चौथे स्थान पर रहा। मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब के खिलाड़ियों आयुष वर्मा, आकाश गौतम, हिमांशु, आर्यन, आकर्ष रैना, नमन प्रताप सिंह, दर्पण माथुर, आकांक्षा, सुहासिनी, एंजल, आरुही और शिवांशी उपाध्याय के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। खिलाड़ियों के किक, पंच और डिफेंस तकनीकों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए ताईक्वांडो को समय की जरूरत करार दिया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासन का विज्ञान है। आज के समय में बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ ऐसी कला सीखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

खेल जीवन में अनुशासन, लक्ष्य और संघर्ष की भावना लाता है। इस दौरान आलोक कुमार राजभर, प्रवीण शर्मा, देवेंद्र भास्कर,सचिव मंगेश कुमार, रजत मौर्य, अमन, रविकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed