फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sports will be the name of the family, will be able to stay fit

खेलों से होगा परिवार का नाम, रह सकेंगे फिट

Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sports will be the name of the family, will be able to stay fit
अंबेडकरनगर के कटेहरी में ओलंपिक दिवस पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हॉकी संघ जिलाध्यक्ष डॉ र? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अम्बेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हॉकी इंडिया के तत्वावधान में जिला हॉकी एसोसिएशन ने देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में गोष्ठी का आयोजन कर खेलों के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि खेलों के जरिए हम खुद को फिट रखने के साथ ही घर परिवार और जनपद समेत देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं। नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे अपने बच्चों और करीबियों को खेल की तरफ प्रेरित करें।
विज्ञापन

हॉकी यूपी के प्रदेश सचिव और खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह की पहल पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय में उल्लास से मना। हॉकी इंडिया के बैनरतले कोविड मानक का पालन करते हुए एकत्र नागरिकों ने खेलों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बाद में आयोजित गोष्ठी की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीपार्चन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया। कहा कि खेलों के विस्तार में सभी को अपना योगदान देना होगा। कहा कि खेल निदेशक के नेतृत्व में युवाओं और बच्चों को तेजी से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह ने कहा कि खेल ऐसी विधा है जो हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ करता है। इस कोविड महामारी ने यह साबित कर दिया है कि जो स्वस्थ रहेगा वही सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हम खेलों पर फोकस रखेंगे तो खुद को फिट रखने के साथ ही समाज, परिवार और देश का भी मान बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने ओलंपिक खेलों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खेल से जुड़ना चाहिए। इससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है, साथ ही मैत्री भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल गतिविधियों को पिछले कुछ समय में नया आयाम मिला है। इसे और मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हर्षिता सिंह ने हॉकी खेल पर प्रकाश डालते हुए ओलंपिक के इतिहास और देश के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला।

हर्षिता ने सभी से आह्वान किया कि वे खेलों को लेकर माहौल को और बेहतर करने में अपना योगदान दें। वक्ताओं ने जिले में खेल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, सचिव अखंड प्रताप सिंह सहित खेल जगत से जुड़े तमाम लोग और आम नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed