{"_id":"5d7d1f638ebc3e93a170b742","slug":"spical-compaigen-resticted-in-disstic-on-18-ambedkar-nagar-news-lko4815283130","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से चलेगा जिले भर में पॉलिथीन रोकने का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से चलेगा जिले भर में पॉलिथीन रोकने का विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आगामी दो अक्तूबर से पॉलिथीन की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग सके, इसके लिए 18 सितंबर से जिले में विशेष अभियान चलेगा। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए टीम के साथ पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाएगा। उधर, प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे वन टाइम यूज वाली पॉलिथीन की बिक्री न करें। यदि ऐसा करते मिले, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पर्यावरण की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार ने दो अक्तूबर से वन टाइम यूज पॉलिथीन के प्रयोग व बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की है। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इससे पहले बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पॉलिथीन की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए। शासन के दिशा निर्देश के आधार पर अब प्रशासन ने 18 सितंबर से जिले में अभियान चलाकर न सिर्फ दुकानों पर वन टाइम यूज पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, बल्कि ऐसी पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए नागरिकों से अपील भी की जाएगी।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि आगामी 18 सितंबर से अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ वृहद अभियान चलेगा। मुख्य रूप से नवीन मण्डी, शहजादपुर चौक, दोस्तपुर चौराहा से पहितीपुर चौराहा, बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा व अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फल व सब्जी दुकानों पर छापेमारी कर ऐसी पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी शामिल रहेगी। इसके अलावा जलालपुर, टांडा नगर पालिका के साथ ही इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र में भी अभियान चलाया जाएगा।