फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP MLA met SP, demanded action against history sheeter

Ambedkar Nagar News: एसपी से मिले सपा विधायक, हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग

Mon, 23 Jun 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
SP MLA met SP, demanded action against history sheeter
अंबेडकरनगर/भीटी। भीटी इलाके में 20 जून को रामपुर गिरंट गांव के रघुनाथ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायकों व जिलाध्यक्ष ने सोमवार को एसपी से मुलाकात की। मामले में जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ाने, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

भीटी के रामपुर गिरंट गांव के रघुनाथ के यहां करीब 20 दिन पहले मांगलिक कार्यक्रम था। इनके पुत्र कार्यक्रम के लिए क्रॉकरी लेने के लिए दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान भीटी के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र दुबे ने उनके पुत्र को किसी काम के लिए अपने पास बुलाया तो उसने मना कर दिया था। इस पर जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को मारा पीटा। फोन करने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए थे, जिनसे जितेंद्र व उनके साथियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसी रंजिश में बीते 20 जून रघुनाथ को रिश्तेदारी से वापस लौटते समय गांव के पास जितेंद्र ने साथियों के साथ पिटाई कर दी थी। इसमे उनके हाथ पैर टूट गए और चेहरा फट गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया था। फिलहाल रघुनाथ का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इस प्रकरण में आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर व सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने एसपी केशव कुमार से मुलाकात की। एसपी से बताया कि आरोपी जितेंद्र गांव में खुलेआम धमकियां दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी फूलमती से साधारण से तहरीर लिखवाकर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। विधायकों ने एसपी से मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए हैं। इसके बाद तीनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना और डॉक्टरों से वार्ता कर उचित इलाज मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed