{"_id":"5dfbc1038ebc3e87aa2c13fc","slug":"sp-inspected-akbarpur-kotwali-ambedkar-nagar-news-lko4986715172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। महिला हेल्प डेस्क को और आधुनिक करने की जरूरत है। आदर्श कोतवाली बनाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। फरियादियों की समस्याएं न सिर्फ गंभीरतापूर्वक सुनी जाए, बल्कि प्राथमिकता के आधार निस्तारण भी किया जाए। ये निर्देश गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दिए। कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे फरियादी कोतवाली आने से डरें।
गुरुवार पूर्वाह्न एसपी आलोक प्रियदर्शी अचानक अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। मुख्य गेट से लेकर परिसर के अंदर तक सफाई बेहतर मिलने पर पुलिस कर्मियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान पेयजल के लिए लगी पाइप लाइन एक जगह क्षतिग्रस्त मिली। इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को और सक्रिय करने के साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि कोतवाली को आदर्श बनाने के लिए जो भी कदम उठाने पड़े उठाए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याएं निपटाने में कोताही न बरती जाए। ऐसा हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ही सोनगांव निवासी एक फरियादी वहां पहुंचा। एसपी ने उसकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही 24 घंटे के अंदर निस्तारण का निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिया।