{"_id":"5f57b7388ebc3e54ea1b67e4","slug":"sp-ambedkar-nagar-news-lko5391639178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल सरकार को कोसा
विज्ञापन
फोटो 3, अंबेडकरनगर के उतरेथू बाजार में साइकिल यात्रा रवाना होने से पहले पत्रक दिखाते सपा नेेता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पांडेय दीपू के आहवान पर बुधवार को सपा नेता विजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐनवा बाजार से उतरेथू बाजार तक साइकिल संदेश यात्रा रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रुककर पार्टी की नीतियों व रीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को सामाजिक विकास में बाधक करार दिया। समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे साइकिल संदेश यात्रा के क्रम में बुधवार को सपा नेता विजय यादव के नेतृत्व में ऐनवा में साइकिल संदेश यात्रा का आयोजन हुआ।
सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल यात्रा ऐनवा से निकलर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए उतरेथू पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जगह जगह रूककर आम जनमानस को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। आहवान पत्र वितरित हुआ। युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पांडेय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अपरिपक्व नीतियों ने सामाजिक व आर्थिक पिछड़ेपन का सूत्रपात किया है। सरकार का एजेंडा चुनाव के पहले कुछ और था, लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ और ही है। न तो युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है और न ही किसानों की स्थिति ही सुदृढ़ हो रही।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार बाज नहीं आ रही। कहा कि मौजूदा सरकार के सिद्धांतों व नीतियों से प्रदेश के नागरिकों का भला होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश को सिर्फ अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सरकार उत्तम प्रदेश में परिवर्तित कर सकती है। कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, हरि प्रसाद यादव, घनश्याम यादव व वीरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।