{"_id":"62e03659fad57d214161c6e1","slug":"sp-adopted-26-children-ambedkar-nagar-news-lko641306255","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 बच्चों को एसपी ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 बच्चों को एसपी ने लिया गोद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसपी ने गरीब परिवार के 26 बच्चों को गोद लिया है। इन छात्र-छात्राओं की इंटरमीडिएट तक की शिक्षण व्यवस्था का निर्वहन ट्रस्ट करेगा। पुलिस लाइन में एसपी ने मंगलवार को सभी छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई। इन सभी बच्चों का प्रवेश अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज में कराया गया।
उनके अभिभावकों को स्कूल फीस व बस किराया आदि के भुगतान की रसीद भी उपलब्ध कराई गई। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार के साथ ही समाज के लोगों के योगदान से ही जरूरतमंदों तक सुविधाएं सुचारु रूप से पहुंच पाएंगी।
एसपी व प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने गोद लिए गए 26 बच्चों को एक वर्ष का शिक्षण शुल्क, बस किराया, स्टेशनरी आदि बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराया। अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।