{"_id":"62e4281a86e8be02e02ff381","slug":"soldier-line-spot-in-asking-for-inverter-from-criminal-ambedkar-nagar-news-lko64178230","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी से इनवर्टर मांगने में सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी से इनवर्टर मांगने में सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आपराधिक तत्वों से पुलिस कर्मियों की सांठगांठ का नया मामला सामने आया है। भीटी थाना क्षेत्र के एक अपराधी से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी अजीत सिन्हा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच सीओ को सौंप दी है। वायरल ऑडियो में सिपाही एसओ के कमरे में इनवर्टर लगवाने की बात कर रहा है।
शुक्रवार देर शाम भीटी थाने के सिपाही दीपक यादव का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वह कई मुकदमों में नामजद बदमाश से बात करता सुना जा रहा है। ऑडियो में सिपाही ने बदमाश से कहा कि थाने में नए साहब आए हैं। उनके कमरे में इनवर्टर लगवाने का प्रबंध कर दो। तुम्हारी उनसे मुलाकात करा दी जाएगी।
बदमाश से बातचीत का यह ऑडियो वायरल होते ही एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही सीओ भीटी को विस्तृत जांच सौंप दी। उन्हें जल्द जांच पूरी कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जांच में पुष्टि होने के बाद सिपाही के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह का कोई भी मामला सामने आया तो तो बिना देरी के कठोरतम कार्रवाई होगी