फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Soldier daughter Gang rape in Ambedkar Nagar two accused arrested inspector suspended

यूपी में फौजी की बेटी के साथ हैवानियत: विरोध करने पर पीड़िता को पीटा... साजिश रचने में सपा नेता शामिल

Mon, 30 Sep 2024 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Sep 2024 12:16 PM IST
सार

अंबेडकरनगर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां फौजी की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Soldier daughter Gang rape in Ambedkar Nagar two accused arrested inspector suspended
daughter Gang rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। फौजी की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई के मामले में पुलिस ने दो युवकों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें सपा जिला सचिव भी शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर एसपी ने मालीपुर थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया है।
दुस्साहसिक मामला मालीपुर क्षेत्र का है। 

पीड़ित युवती ने बताया कि वह बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। चार वर्ष पहले मालीपुर निवासी अंकुर यादव ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाया। कुछ दिन बाद अपने दिव्यांशु यादव से मुलाकात कराई। दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


इसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। पांच सितंबर को दोनों ने फिर धमकी देकर रात में मिलने के लिए बुलाया। यहां दोनों ने फिर दुष्कर्म किया। इस बार घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर मां उसे लेकर अंकुर व दिव्यांशु के घर गई। मौके पर मौजूद सपा जिला सचिव पूर्व प्रधान सुभाष यादव ने अपशब्द कहे। इस पर अंकुर व दिव्यांशु के साथ ही उनके परिवार की अनुराधा और सेवी यादव ने पीड़िता की पिटाई की। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर अंकुर व दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed