फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Skill shown in Rangoli, Mehndi and Poster competition

रंगोली, मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Skill shown in Rangoli, Mehndi and Poster competition
अंबेडकरनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान में हिस्सेदारी करनी चाहिए। इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर नागरिक को अनिवार्य तौर पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा कर मतदाता बनना चाहिए। यह बातें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर की प्रधानाचार्या शकुंतला देवी ने कहीं। वह मतदाताओं की जागरूकता के लिए छात्राओं की ओर से आयोजित मेहंदी, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रही थीं।
विज्ञापन

इसमें शामिल छात्राओं ने अपनी कला का हुनर दिखा कर मतदाताओं को जागरूक बनाने का कार्य किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने छात्राओं को मतदाता बनने का महत्व समझाया। कहा कि किसी भी देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि देश के सभी नागरिक इसमें हिस्सेदारी करें।
विज्ञापन

मतदान हमेशा जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर करना चाहिए। ऐसा करने से ही आम जनता की भागीदारी लोकतंत्र में बढ़ेगी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली के जरिए वोट फार बेटर इंडिया का स्लोगन बनाया। छात्राओं ने भारत का मानचित्र भी बनाया। इसके अलावा छात्राओं ने हाथों में मेंहदी भी रचाई। पोस्टर के जरिए भी छात्राओं ने मतदाता बनने व मतदान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed