फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six smugglers arrested with 2.5 million hemp

ढाई करोड़ गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six smugglers arrested with 2.5 million hemp
अंबेडकरनगर। पुलिस टीम ने मंगलवार छह अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक व एक लग्जरी वाहन से दो क्विंतल 87 किलो 530 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। वाहनों की कीमत 35 लाख व गांजे की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने सभी तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को स्वॉट व इब्राहिमपुर पुलिस टीम की सफलता का खुलासा पुलिस लाइन में किया। बताया कि पुलिस टीम मंगलवार भोर में विशेष छापामारी व चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच सिगड़ी ढाबे के पास पुलिस टीम ने उड़ीसा राज्य से एक ट्रक व साथ चल रहे एक लग्जरी वाहन में लादकर आ रहे अवैध गांजे को बरामद करने की सफलता हासिल की।
विज्ञापन

कुल 68 बंडल में गांजे की यह खेप दोनों वाहनों में लादी गई थी। पुलिस टीम ने ट्रक व लग्जरी वाहन को गांजे सहित पकड़ने के साथ ही उसमें मौजूद छह तस्करों को भी दबोच लिया। सभी को थाने लाने के बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपनी पहचान बतायी। इसमें रंजीत कुमार निवासी छपरा, बिहार, रामजनम भोपतपुर कोडऱा, अंबेडकरनगर, चौधरी साहू सम्मलपुर उड़ीसा, सुदामा व गौतम महतो निवासीगण पुरुलिया, पश्चिम बंगाल तथा देवेन्द्र किसान निवासी सम्मलपुर उड़ीसा शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाहनों में बरामद गांजे की तौल की गई तो उसकी मात्रा 2 क्विंतल 87 किलो 530 ग्राम थभ्। वाहनों की कीमत 35 लाख रुपए है, जबकि बरामद अवैध गांजे की कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपए बतायी जाती है। इस टीम में इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक रामप्रताप यादव, एसआई गुड्डू, सिपाही अर्पित सिंह, अमर सिंह, हिमांशू कुमार, स्वॉट टीम में एसआई जयकिशन यादव, सिपाही उमेश कुमार, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप सिंह, प्रभात मौर्य, अबू हमजा, सुनील कुमार व अमरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed