फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six roads will be improved with Rs. 1.25 crore, 25 thousand will benefit

Ambedkar Nagar News: सवा करोड़ से सुधरेंगी छह सड़कें, 25 हजार को होगा लाभ

Sat, 02 Nov 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Six roads will be improved with Rs. 1.25 crore, 25 thousand will benefit
कजरी नंदापुर जाने वाले मार्ग की होगी मरम्मत। 
अंबेडकरनगर। जिले की छह सड़कों का चयन जिला एवं ग्रामीण मार्ग विशेष मरम्मत योजना के तहत हुआ है। सवा करोड़ की लागत से इन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके निर्माण से लगभग 25 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। आचार संहिता के समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रदेश की विभिन्न सड़कों के साथ जिले की छह सड़कों की विशेष मरम्मत का निर्णय हुआ। आचार संहिता लगने के पहले ही एक करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपये से इन सड़कों की मरम्मत को हरी झंडी मिली। इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मजीसा माइनर सपंर्क मार्ग, मालीपुर मार्ग से कजरी नंदापुर प्राथमिक विद्यालय होते हुए जाफरगंज संपर्क मार्ग, टांडा विधान सभा के पकड़ी भोजपुर से बडापुरवा संपर्क मार्ग, पिपरी चंदौली नरायन पुर संपर्क मार्ग व कटेहरी विधान सभा के पटेल नगर चौराहे से दरबन संपर्क मार्ग व महेशपुर संपर्क मार्ग का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आचार संहिता के बाद शुरू होगी प्रक्रिया
जिले के छह प्रमुख मार्गों को बीते दिनों निगरानी के बाद मंजूरी मिली है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। -अजय जायसवाल, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed