फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people were victims of snakebite, one serious

छह लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर

Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six people were victims of snakebite, one serious
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी जगदीश कुमार (55) गुरुवार सुबह खेत में सर्पदंश का शिकार हो गया। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राधा देवी (40) को गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी सुशील कुमार (35) बुधवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मिर्जापुर निवासी अंकित कुमार (24) गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी नईम अहमद (36) बुधवार देर शाम घर के पीछे काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पहितीपुर निवासी राजकुमार (42) गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यगा जहां नईम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed