फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people serious in snakebite

छह लोग सर्पदंश के शिकार

Sun, 12 Jul 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी पूर्णमासी (35) पुत्र विक्रम शनिवार देर सायं खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। पहले तो परिवारीजनों ने घरेलू इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बेवाना थाना अंतर्गत हलदिया गांव निवासी सूर्यनाथ की पत्नी प्रेमा देवी (45) शनिवार देर सायं खेत जाते वक्त सर्पदंश का शिकार हो गईं। इसी थाना क्षेत्र के पंकज (16) पुत्र राजेश को शनिवार रात सोते समय सांप ने डस लिया। अकबरपुर थाना अंतर्गत महमदपुर गांव निवासी अशोक की पत्नी रीता (22) को रविवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर के दियरा निवासी रामअकिल की पत्नी रामा (20) रविवार प्रात: घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गईं। फैजाबाद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर धर्मेंद्र की पत्नी शीला (26) को शनिवार रात सोते वक्त सांप ने डंस लिया। इन सभी को परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed