फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people injured in accidents, one in critical condition

दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी, एक गंभीर

Fri, 23 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in accidents, one in critical condition
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न हादसों में वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर निवासी रहमत अली (69) पुत्र शमशेर अली शुक्रवार सुबह अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ला निवासी सुधीर (26) पुत्र प्रेमकुमार शुक्रवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरतल गांव निवासी रोहित (17) पुत्र सतगुरू गुरुवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इनके अलावा बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिया गांव निवासी अशोक (45) पुत्र बाबूराम शुक्रवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी दिनेश निषाद (20) पुत्र राजेंद्र शुक्रवार को बाइक से अपने जीजा पप्पू के साथ रामनगर जा रहा था। न्यौरी के पास  अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। इससे वह ट्रैक्टर-ट्रॅाली से जा  टकराया। दोनों को चोटें आ गई। सरकारी एंबुलेंस से दोनों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिनेश की हालत ज्यादा गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed