{"_id":"67a9f38394d8713c110ff974","slug":"six-mobile-teams-will-inspect-the-examination-centers-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1071018-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए छह सचल दल का गठन किया गया है। इसके अलावा पांच जोनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम रैंक), 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी रैंक) बनाए गए हैं।
विभाग के मुताबिक छह सचल निरीक्षण दल बनाए गए हैं, जिनका नेतृत्व डीआईओएस, बीएसए, डायट के प्रधानाचार्य और तीन राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य करेंगे। यह टीमें अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था की जांच करेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 113 केंद्र बनाए गए हैं। ये दल समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी करेंगे। सचल दलों के गठन से नकलविहीन परीक्षा कराई जा सकेगी। इस बार जिले के 378 विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में 71,368 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
इनसेट-
परीक्षा केंद्रों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सभी परीक्षा केंद्रों से जोड़ा गया है। इन सभी केंद्रों पर 24 घंटे बिजली अनिवार्य रूप से रहेगी, जिससे दिन-रात निगरानी की जा सके।