फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

Mon, 02 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट सोमवार सुबह मवेशी लदी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक को गंभीर चोटें आईं जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत हंसवर निवासी मोहम्मद नौशाद (28) पुत्र चंदू सोमवार सुबह पिकअप पर दो भैंस लादकर अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पिकअप पर लदी एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग हादसों में दो लोग घायल हो गए। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ निवासी श्यामरती (60) पत्नी छोटकन रविवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। वहीं टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासी राजाराम (25) पुत्र लालजी रविवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed