{"_id":"581cc53e4f1c1bac314388a2","slug":"six-injured-in-accidents-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत छह घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत छह घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी रामबहाल (78) शुक्रवार सुबह सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी निवासी मजनू (35) व निनामपुर गांव निवासी महेंद्र (26) एक ही बाइक से शुक्रवार सुबह अकबरपुर आते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली निवासी रामभरोसे (50) गुरुवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरही गांव निवासी दयाराम (48) शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरपुर निवासिनी प्रेमादेवी (55) शुक्रवार सुबह सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।