{"_id":"573f4e304f1c1bdb6aac71bb","slug":"six-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वृद्ध की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत अरिया बाजार निवासिनी अनीता तिवारी (28) गुरुवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत असउवापार निवासी रामअवध (55) गुरुवार शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौटते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, भीटी थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी संजय (42) शुक्रवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर निवासी रामअशीष (20) शुक्रवार सुबह बाइक से शहजादपर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत गोविंद गणेशपुर अटिका निवासी रमापति (70) गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी निवासी अरविंद (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।