{"_id":"6ac7cb5b51688f6d9a09dbb6","slug":"senior-assistant-removed-in-anm-transfer-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-166591-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एएनएम तबादला प्रकरण में वरिष्ठ सहायक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एएनएम तबादला प्रकरण में वरिष्ठ सहायक हटाए गए
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ कार्यालय से जारी एएनएम की तबादला सूची में खामियां सामने आने के बाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया के सख्त रुख का असर अब विभागीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार शर्मा को हटाकर उनकी मूल तैनाती स्थल सीएचसी कटेहरी भेज दिया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार राय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है।
एएनएम तबादले में कथित अनियमितता को लेकर ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘एएनएम की तैनाती में खेल, डीएम ने लौटाई सूची’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में दिनभर हलचल रही। बीते माह जारी एएनएम की तबादला सूची को लेकर आरोप लगे थे कि कुछ कर्मचारियों को कथित सेटिंग-गेटिंग के आधार पर मनमाफिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनाती दी गई। सूची अनुमोदन के लिए डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने इसे वापस कर खाली पदों वाले स्वास्थ्य केंद्रों को वरीयता के आधार पर भरने के निर्देश दिए।
बताया गया कि पहले तैयार सूची में इस व्यवस्था को प्राथमिकता नहीं दी गई थी। डीएम के निर्देश के बाद विभाग ने नई सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को हटाए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नए सीएमओ के कार्यभार संभालने के बाद अब तक तीन स्टेनो बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन
पहले भी लगे थे धन उगाही के आरोप
सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे संतोष कुमार शर्मा पर पिछले माह धन उगाही और पंजीकरण के नाम पर रुपये मांगने के आरोप लगे थे। इससे संबंधित कथित चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, उस समय सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए वायरल सामग्री को एआई जेनरेटेड बताया था। अब एएनएम तबादला प्रकरण के बाद वरिष्ठ सहायक को हटाए जाने से मामला फिर चर्चा में है।
नए कर्मचारी को दी गई जिम्मेदारी
स्टेनो के कार्य संपादन में मिली कमियों और शिकायतों के बाद उन्हें हटाया गया है। नए कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है। एएनएम की सूची नए तरीके से तैयार की गई है। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी में भी बदलाव किया गया है। - डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ