फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in accident, aged in critical condition

हादसों में छह घायल, वृद्ध की हालत गंभीर

Fri, 09 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Six injured in accident, aged in critical condition
दुर्घटना - फोटो : demo pic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत हालापुर गांव निवासिनी मोनी (20) पत्नी सुनील गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव निवासी संतलाल (22) पुत्र लकीराम व कंचन (19) पत्नी त्रिदेव एक ही बाइक से शुक्रवार सुबह टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी प्रवीण (21) पुत्र कमलाप्रसाद शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बसखारी थाना अंतर्गत भोजपुर गांव निवासी हरीलाल (65) पुत्र सुक्खी शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी मुन्नालाल (45) पुत्र रामजनम गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed