{"_id":"671298041ce35db6260e120a","slug":"six-including-sp-and-bsp-candidates-bought-nomination-papers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123071-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सपा व बसपा प्रत्याशियों समेत छह ने खरीदे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सपा व बसपा प्रत्याशियों समेत छह ने खरीदे नामांकन पत्र
विज्ञापन
नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर रहा पुलिसकर्मियों का पहरा। -संवाद
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की रणभेरी शुक्रवार को बज उठी। जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन का दौर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गया। इसके लिए कलेक्ट्रेट में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। पहले दिन छह दावेदारों की तरफ से कुल 11 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें सपा व बसपा प्रत्याशी के छह सेट में नामांकन पत्र शामिल रहे।
कटेहरी उपचुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने शुक्रवार सुबह चुनाव से जुड़ी अधिसूचना स्थानीय स्तर पर जारी की। इसके साथ ही यहां कलेक्ट्रेट में नामांकन करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्रशासन ने परिसर स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 31 में नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलेक्ट्रेट में जिला अस्पताल की तरफ स्थित गेट से दावेदारों व उनके प्रस्तावकों को आने जाने की अनुमति है। यहां मेटल डिटेक्टर लगाकर पुलिस कर्मियों ने सघन तलाशी ली। सुरक्षा की कमान सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य व कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने संभाली। बड़ी तादाद में पुलिकर्मियों की मुख्य गेट से अंदर तक तैनाती की गई थी।
दोपहर तीन बजे तक निर्धारित समय में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के लिए अनिरुद्ध ने चार सेट, बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा के लिए मोहम्मद अजमल ने दो सेट, मूल निवासी समाज पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न राजभर के लिए भीमसेन ने एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी के लिए दावेदार ओमवीर वर्मा ने दो सेट, इंडियन डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए महेंद्र कुमार ने एक सेट तथा निर्दल दावेदार कृष्णावती ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। ऐसे में कुल छह प्रत्याशियों ने 11 सेट में नामांकन पत्र हासिल किए।
विज्ञापन
जायजा लेते रहे अफसर
नामांकन के पहले दिन डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने अलग-अलग समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराया जाए, इसमें कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एएसपी विशाल पांडेय, रिटर्निंग ऑफीसर कटेहरी एसडीएम भीटी सदानंद सरेाज समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।