{"_id":"601442708ebc3e08be4178c5","slug":"six-arrested-including-shooter-and-conspirator-in-sachin-murder-case-ambedkar-nagar-news-lko5622022164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन हत्याकांड में शूटर व साजिशकर्ता समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन हत्याकांड में शूटर व साजिशकर्ता समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
महरुआ। लगभग 10 दिन पहले हुए सचिन हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो शूटरों को मुठभेड़ में पकड़ा गया, जिनके पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव की रंजिश तथा बरात वापस करवाने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों शूटरों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, दो तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए हैं।
19 जनवरी को महरुआ थाना क्षेत्र के गोइथा गांव में दिनदहाड़े भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर निवासी सचिन तिवारी उर्फ पुज्जू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिता अनंतराम तिवारी ने महरुआ थाने में अज्ञात के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से महरुआ पुलिस टीम के साथ ही जिले की स्वॉट टीम भी लगी हुई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब सवा दस बजे महरुआ पुलिस टीम की थाना क्षेत्र के रामपुर नोन्सिला के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजन पासी निवासी बगली, टिगड़ा थाना रानीपुर, जनपद मऊ व अविनाश सिंह निवासी दाऊदपुर, हिमनापुर, थाना वल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। इन दोनों शूटरों ने ही हत्या की थी। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो बाइक, पांच कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। दोनों बदमाश पैसा लेकर हत्या करते हैं।
विज्ञापन
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बीते दिनों सुल्तानपुर से भीटी थाना क्षेत्र में आई एक बरात को वापस कराने के लिए सचिन को ठेका दिया गया था। बरात वापस होने के बाद सचिन ने सारे पैसे रख लिए थे। बंटवारे के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही पकड़ी नगऊपुर निवासी दिनेश श्रीवास्तव से पंचायत चुनाव की रंजिश चल रही थी। इस षडयंत्र को भी शामिल कर हत्या कराई गई। ऐसे में दिनेश श्रीवास्तव व ओंकार सिंह के साथ ही अकबरपुर के खरकपुर निवासी संजय सिंह तथा भीटी के टेमा निवासी ओमप्रकाश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपियों खरकपुर निवासी विजय सिंह तथा अयोध्या के तारुन निवासी अवधेश गोस्वामी की तलाश की जा रही है।