फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six arrested in robbery from country liquor shop, goods recovered

Ambedkar Nagar News: देसी शराब की दुकान से डकैती में छह गिरफ्तार, माल बरामद

Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Six arrested in robbery from country liquor shop, goods recovered
थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में देसी शराब की दुकान से डकैती के आरोपियों संग पुलिसकर्मी। पुलिस मीडिय
अंबेडकरनगर। थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में तमंचे के बल पर देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन को बंधक बनाकर डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस और स्वॉट टीम ने छह डकैतों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच पेटी शराब, एक बाइक व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में देसी शराब की लाइसेंसी दुकान है। 30 जनवरी की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार छह लोग दुकान पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाकर दुकान खुलवाई। इसके बाद सेल्समैन अजय कुमार पर तमंचा तान कर उसे बंधक बना लिया। यहां से आठ पेटी शराब, डीवीआर व स्कैनिंग पाॅश मशीन लूट ली और भागते समय दुकान का दरवाजा बाहर से बंद दिया था। पीड़ित सेल्समैन की सूचना पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने मामले की छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी पूर्वी श्याम देव ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार की रात सेहरी गांव तालाब के पास से मुख्य आरोपी किशुनपुर कविरहा गांव निवासी जुगेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल सबरगह निवासी अभिषेक मौर्य उर्फ मोनू और अंकेश कुमार, ढाका मेदनीपुर के बंटी सिंह उर्फ रामसिंह, अखिलेश राजभर और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। जुगेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास से बरामद मोटर साइकिल उसने जलालपुर स्थित शराब के ठेके के सामने से चुराई थी। कुसुमखोर ठेके से लूटा गया डीवीआर और पॉश मशीन तमसा नदी में फेंक दी है। एएसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस, पांच पेटी देसी शराब, क्षतिग्रस्त डीवीआर व दो बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed