{"_id":"67aa32d86e5464bec201a5ce","slug":"situation-worsened-after-no-entry-in-ayodhya-thousands-of-vehicles-stranded-overnight-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129260-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अयोध्या में नो इंट्री के बाद बिगड़े हालात, रात भर फंसे रहे हजारों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अयोध्या में नो इंट्री के बाद बिगड़े हालात, रात भर फंसे रहे हजारों वाहन
Mon, 10 Feb 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रयागराज से अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की नो इंट्री का आदेश होने के बाद सीमावर्ती इलाके में व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। देखते ही देखते हजारों की संख्या में वाहन बैरियर पर फंस गए और भयंकर जाम लग गया। करीब 10 घंटे तक श्रद्धालुओं को जाम में फंसे रहना पड़ा। सुबह अयोध्या के अधिकारियों से वार्ता कर हर 15 मिनट के अंतराल पर वाहनों की रवानगी शुरू की गई तो हालात में सुधार होना शुरू हुआ। डीएम-एसपी समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जाम छुड़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वाहनों की इंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। इसके चलते थाना अहिरौली के यादवनगर व भीटी के चनहा चौराहा बैरियर पर रविवार की रात 10 बजे से वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों बैरियर पर हजारों की संख्या में कार, ट्रक, टूरिस्ट बसें व अन्य मालवाहक व सवारी वाहन फंस गए। हजारों श्रद्धालु सड़क पर जहां-तहां भटकते हुए जाम से निकलने का रास्ता तलाशने लगे। इनमें राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, बिहार समेत तमाम प्रांतों के श्रद्धालु शामिल रहे।
देखते ही देखते बैरीकेडिंग के पास हालात बिगड़ने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर आधी रात को ही एसपी केशव कुमार तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ यादवनगर बैरियर पर पहुंचे। यहां माइक के सहारे लोगों को समझाते हुए अलग-अलग मार्गों पर डाइवर्ट करना शुरू किया। इस दौरान लोगों से पूछताछ भी की गई। इसके बाद भी भीड़ कम होती नजर नहीं आई तो अयोध्या में अधिकारियों से संपर्क करना शुरू किया गया। तब जाकर सोमवार सुबह हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर 10 से 15 वाहनों की रवानगी शुरू की गई। इससे यादवनगर बैरियर पर भीड़ को नियंत्रित कर हालात को सामान्य किया जा सका। हालांकि भीटी के चनहा बॉर्डर पर दिन में भी तमाम वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रायबरेली-सुल्तानपुर में जाम, भटककर पहुंच रहे लोग
प्रयागराज से लखनऊ की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री रायबरेली, सुल्तानपुर में जाम के चलते अंबेडकरनगर आ पहुंचे। तमाम लोग अयोध्या से बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाने के गूगल मैप का सहारा ले रहे थे। ऐसे में सुल्तानपुर-आजमगढ़ जाने वाले मार्गों पर यात्री परेशान होते रहे। मामले की जानकारी हुई तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इन लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ के लिए रवाना किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
फोटो- 22
डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए थाना बेवाना, मालीपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हालात का जायजा लिया। इसके अलावा यादवनगर, चनहा चौराहा सहित अन्य तमाम स्थानों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महाकुंभ से अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुहैया कराए जाएं। इनके ठहरने से लेकर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में भी थमी रही वाहनों की रफ्तार
फोटो- 25
रूट डायवर्जन का असर शहर में भी देखने को मिला। अयोध्या से आने वाली तमाम स्लीपर बसें तहसील रोड से गुजरी तो यहां जाम की स्थिति बनी रही। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों का भार अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा।
श्रद्धालु बोले, जाम से हो रही समस्या
फोटो- 23 व 24
पश्चिम बंगाल के आसनसोल के श्रद्धालु अभिजीत व राज ने बताया कि प्रयागराज में करीब चार घंटे जाम में फंसने के बाद जैसे तैसे भीटी के चनहा चौराहे पर पहुंचे हैं। यहां भी अयोध्या जाने से रोका जा रहा है। जाम के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
वर्जन
हर तरह से संभाली जा रही व्यवस्था
प्रयागराज और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अयोध्या के अधिकारियों से वार्ता कर वाहनों को भेजा रहा है। भोजन-पानी से लेकर उनके ठहरने के भी प्रबंध किए गए हैं।
- अविनाश सिंह, डीएम