{"_id":"67acd83acf09e7817101f48a","slug":"situation-normal-during-day-problem-increased-in-evening-queue-formed-in-yadavnagar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-129384-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिन में हालात सामान्य, शाम को बढ़ी समस्या, यादवनगर में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिन में हालात सामान्य, शाम को बढ़ी समस्या, यादवनगर में लगी कतार
Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माघी अमावस्या पर प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में अयोध्या की ओर से वाहन जिले की सीमा में प्रवेश हुए। वहीं अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही। इसके चलते महरुआ व टांडा थाना क्षेत्रों में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यादवनगर, चनहा व संवरिया चौराहा पर अयोध्या सीमा पर बनाए गए बैरियर में दिनभर हालात सामान्य रहे। हालांकि, शाम करीब पांच बजे से प्रयागराज से चलकर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी तो यादवनगर में एक बार फिर वाहनों को रोके जाने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि 100-100 वाहन छोड़कर हालात नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन कतार लंबी होने का सिलसिला जारी रहा।
माघी पूर्णिमा के स्नान के चलते सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, आजमगढ़ की सीमा पर सुबह से मोर्चा संभाल लिया था। हालांकि दिन भर यहां स्थिति सामान्य बनी रही। अहिरौली के यादवनगर, भीटी के चनहा चौराहा पर आने वाले वाहनों पर कोई रोकटोक नहीं लगाई गई। हालात शाम को उस समय बदले, जब अयोध्या के अधिकारियों ने वाहनों की संख्या पर ब्रेक लगाने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद यादवनगर चौराहे पर एएसपी विशाल पांडेय की मौजूदगी में बैरियर लगा दिया गया।
देखते ही देखते अयोध्या हाईवे पर एक बार फिर हजारों की संख्या में श्रद्धालु फंस गए। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद अयोध्या से मंजूरी मिली तो 100 वाहन छोड़े गए। इसके बाद रात तक यही सिलसिला चलता रहा। इस बीच श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रशासन की ओर से अल्पाहार व पानी का इंतजाम किया गया। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को हालात और बिगड़ सकते हैं, इसको लेकर प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अकबरपुर और बस्ती के लिए डायवर्ट किए वाहन
फोटो- 43, 44
दोपहर 12 बजे वाराणसी, बस्ती, गोरखपुर से होकर अयोध्या जाने वाले हाईवे पर तहसील टांडा क्षेत्र में मौर्यानगर चौराहे के पास बड़ी संख्या में ट्रक, बस व अन्य छोटी गाड़ियां फंसी रहीं। मौर्यानगर से अकबरपुर और बस्ती के लिए डायवर्जन किए जाने के कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने भारी पुलिस बल के साथ वाहनों को डायवर्ट कर हालात पर नियंत्रण पाया। इससे पहले मंगलवार की रात टांडा-अकबरपुर मार्ग पर अरिया बाजार के पास वाहनों की संख्या अधिक हो जाने के कारण जाम लग गया था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका था। बड़ी संख्या में अयोध्या-प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सेमरी-महरुआ चौराहे पर लगा जाम
फोटो- 41
प्रयागराज से चलकर सुल्तानपुर से जिले के सेमरी-महरुआ चौराहा होकर अयोध्या जाने वाले मार्ग पर डायवर्जन किया गया है। इसके कारण पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। शाम तीन बजे के बाद महरुआ चौराहा पर बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो जाम के हालात बन गए। करीब दो किलोमीटर दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। महरुआ थाने की पुलिस वाहनों को पहितीपुर से अन्नावा बाईपास की ओर डायवर्ट कर रहे थे। करीब एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
वर्जन
वार्ता कर छोड़े गए वाहन
दिन भर सभी बैरियर पर हालात सामान्य रहे। शाम को अयोध्या से रोक का आदेश मिलने पर यादवनगर में वाहनों को रोका गया। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर थोड़ी-थोड़ी देर में वाहनों को छोड़ा गया।
- विशाल पांडेय, एएसपी