{"_id":"b312609a14b5875e0f76dbf153bbe61a","slug":"sisters-did-not-get-the-gift-of-insurance-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को नहीं मिला बीमा पॉलिसी का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों को नहीं मिला बीमा पॉलिसी का उपहार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने अकबरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 600 महिलाओं को बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने का दावा किया तो वहीं पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में दर्जनों महिलाओं को बीमा योजना का लाभ देने की बात कही गई।
विज्ञापन
वास्तविक्ता यह कि सांसद के कैंप कार्यालय पर ही सिर्फ रस्म अदायगी की गई। अब आने वाले दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों की 11-11 हजार महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जीवन ज्योति बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत दो लाख रुपये का जीवन बीमा व सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का प्राविधान है।
विज्ञापन
योजना का लाभ महिलाओं को अधिक से अधिक मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के विधायकों, सांसदों व जिलास्तरीय पदाधिकारियों से रक्षाबंधन पर्व के मौके पर अधिक से अधिक बहनों को बीमा की पालिसी दिए जाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी जिला कमेटी ने इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
जिले के किसी भी क्षेत्र में पार्टी की तरफ से कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित हुआ। शनिवार अपराह्न इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव से जानकारी हासिल की गई, तो रक्षाबंधन पर्व के दिन कोई आयोजन न किए जाने की जानकारी दी। बताया कि शीघ्र ही योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को बीमा की पालिसी सौंपी जाएगी।
इस बीच अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित सांसद कैंप कार्यालय पर अपराह्न एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सरिता वर्मा ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से महिला मोर्चा द्वारा गांव गांव जाकर महिलाओं को बीमा पालिसी के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
इसमें कनकपट्टी, बहोरिकपुर, अकबरपुर, सिकंदरपुर, संजरपुर, इब्राहिमपुर सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गावों में महिलाओं से उनके फार्म भी भरवाए गए। कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
सांसद की तरफ से दावा किया गया कि लगभग 600 महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया गयाजबकि जिला उपमीडिया प्रभारी रघुनंदन राजभर की विज्ञाप्ति में दर्जनों महिलाओं को योजना का लाभ देने की बात कही गई है। बताया गया कि आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 11-11 हजार महिलाओं को बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।