{"_id":"62ded779d323280b2408fb66","slug":"sir-unable-to-reach-school-please-make-way-ambedkar-nagar-news-lko6411296189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, प्लीज रास्ता बनवा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, प्लीज रास्ता बनवा दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सुलेमपुर परसावां में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्कूल तक जाने वाले रास्ते को गांव के ही कुछ दबंगों ने जुतवा कर अपने खेत में शामिल कर लिया है। इससे परेशान स्कूली बच्चों ने सोमवार को गांव के प्रधान की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बनवाने की गुहार लगाई। इस दौरान डीएम ने छोटे छोटे स्कूली बच्चों को शिकायत कराने के लिए मुख्यालय तक लेकर आने पर नाराजगी भी जताई।
स्कूली ड्रेस में पहुंचे नौनिहालों ने डीएम से मिलकर बताया कि रास्ता न होने के कारण पढ़ने के लिए स्कूल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को जबरन कब्जा कर अवरुद्ध कर दिया गया है। ग्राम प्रधान गंगेश पासी की मौजूदगी में डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर स्कूल तक पहुंचने का रास्ता दुरुस्त बनवाने का भरोसा भी बच्चों को दिलाया।
ग्राम प्रधान व अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चों को देख कर वहां मौजूद कर्मचारी सकते में आ गए थे। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गांव से आए लोगों को परिसर में ही रोककर ग्राम प्रधान समेत तीन चार को ही डीएम से मिलने की अनुमति दी। कार्यालय कक्ष में डीएम से मुलाकात करते हुए बच्चों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से अपनी मांग का एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि रामपुरबेनीपुर के छात्र-छात्राएं बगल स्थित गांव सुलेमपुर परसावां स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। बीते दिनों गांव के ही कुछ लोगों ने खेत की जुताई के दौरान विद्यालय जाने वाले मार्ग को जोतकर खेत में मिला लिया। ऐसे में अब विद्यालय तक जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं बचा है। इससे पढ़ाई के लिए स्कूल जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम ने छोटे छोटे स्कूली बच्चों को गांव से इतनी दूर लाने पर मौजूदा ग्रामप्रधान से नाराजगी जताते हुए भविष्य में इस तरह का कार्य न करने की नसीहत भी दी।