{"_id":"66ef02d0a4e364e0e2071a93","slug":"sir-bullies-are-trying-to-take-over-my-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121613-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साहब, मेरी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साहब, मेरी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं
Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साहब, मेरी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं। सुनवाई नहीं हो रही है। संपूर्ण समाधान दिवस यह एक ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचा। लगभग यही हाल संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचने वाले फरियादियों के साथ है। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में 245 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन 24 शिकायतों का ही निस्तारण अधिकारी करा सके। तहसील जलालपुर में कुल 53 लोग प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। इसमें से केवल तीन का निस्तारण हो सका। शेष 50 के लिए टीम गठित की गई। यहां डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी, सीएमओ डॉ. राज कुमार, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, एसडीएम और सीओ उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -
बॉक्स
शिकायत के बाद नहीं हो रहा निस्तारण
मेरी जमीन व दुकान पर गांव के कुछ दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं। कई माह से तहसील दिवस में आकर शिकायत करता हूं। बीते दिनोंं राजस्व कर्मियों ने विपक्षी से मिलकर गलत जांच रिपोर्ट लगा दी है। मेरी भूमि होने के बाद भी विपक्षी उस पर साजिश कर कब्जा करना चाह रहे हैं।
हरिशंकर तिवारी, चंदनपारा अकबरपुर
-- -- -
जबरन जल निकासी का प्रयास
गांव के कुछ लोग मेरी जमीन पर जबरन पानी की निकासी कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इस बावत कई बार तहसील दिवस में अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लेखपाल व पुलिसकर्मी महज कोरम पूरा कर चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। श्याम मुरारी, सीता घाट जलालपुर
विज्ञापन
-- --
आश्वासन तक सीमित है मामला
गांव में दो बिस्वा पुस्तैनी जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जा छोड़ने की बात पर दबंगों ने मारपीट भी की। थाना दिवस से लेकर तहसील दिवस में 10 से अधिक बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। राजस्व कर्मी मौके पर जाने के बाद आश्वासन देकर लौट आते हैं।
रमजू्, नत्थूपुर लौधना, जलालपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भीटी में 34 में केवल तीन शिकायतों का निस्तारण
भीटी में 34 शिकायती पत्रोंं में महज तीन का ही निस्तारण हो सका। टांडा तहसील में 34 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से नौ लोगों को ही न्याय मिल सका। शेष 25 लोगों को नई तारीख दे दी गई। तहसील आलापुर में 71 लोग अपनी भूमि विवाद समेत अन्य समस्याओंं को लेकर पहुंचे। छह फरियादियों की समस्याओं को अधिकारी हल करा सके। 65 प्रार्थना पत्रों के लिए पुलिस व राजस्व की टीम का गठन कर एक सप्ताह में निस्तारण कराने का आदेश अधिकारियों ने मातहतों को दिया। तहसील अकबरपुर में एसडीएम सौरभ शुक्ला के समक्ष पहुंचे 53 शिकायतों में तीन का निस्तारण हो सका। शेष 50 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कराने का निर्देश दिया।