फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Silence on the streets in lockdown amidst tightness

सख्ती के बीच लॉकडाउन में सड़कों पर दिखा सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Silence on the streets in lockdown amidst tightness
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले में शनिवार को 83 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन इसका कड़ाई से पालन होता दिखा। तिराहे व चौराहों पर जहां पुलिस टीम मौजूद दिखी, वहीं आम नागरिक भी सड़कों पर नाममात्र के ही नजर आए। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में जरूरी सामानों से जुड़ी दुकानों को छोड़ कर अन्य प्रतिष्ठानों पर ताला लटका रहा। बाजारों की खामोशी से लोगों में कोरोना महामारी का ख़ौफ भी साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्थिति और ज्यादा गंभीर न हो, इसके लिए शासन द्वारा पहले सप्ताह में 35 घंटे का लॉकडाउन जिले में लगाया गया। स्थिति में कुछ राहत मिलने पर शासन ने अब इसकी अवधि बढ़ा कर 83 घंटे कर दी है।
विज्ञापन

पहले जहां शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन था, वहीं अब शुक्रवार की रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। जिले में शुक्रवार रात 8 बजे लाकॅडाउन लगा दिया गया। शनिवार को दिन में इसका कड़ाई से पालन होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर पुराना तहसील तिराहा, शहजादपुर क्षेत्र, पटेलनगर, रोडवेज आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम बैरियर लगाकर मुस्तैद दिखी। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी दिखा। टांडा, जलालपुर, महरुआ, कटेहरी, आलापुर आदि बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन पुलिस वाहन या फिर इक्का-दुक्का वाहन सड़कों की खामोशी को तोड़ रहे थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ व सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। कहा कि मंगलवार सुबह तक लॉकडाउन में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed