फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shravankshetra Dham illuminated on Dev Diwali

Ambedkar Nagar News: देव दीपावली पर जगमग हुआ श्रवणक्षेत्र धाम

Mon, 27 Nov 2023 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shravankshetra Dham illuminated on Dev Diwali
अंबेडकरनगर। मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवणक्षेत्र धाम में सोमवार शाम देव दीपावली पर देवलोक जैसा नजारा दिखा। पहली बार सरकारी देख-रेख में हुए आयोजन में सवा लाख दीपक मड़हा व बिसुही नदी के संगम तट पर जगमगा उठे। उधर, टांडा व आलापुर तहसील में सरयू नदी के घाटों पर भी देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम हुआ। बड़ी तादाद में नागरिकों ने इन सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से श्रवणक्षेत्र धाम परिसर में चली आ रहीं तैयारियों ने सोमवार शाम भव्य रूप ले लिया। कई विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के सहयोग से समूचे धाम को सवा लाख दीपकों से सोमवार दोपहर तक सजाया था। शाम होते ही एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, श्रवणक्षेत्र न्यास अध्यक्ष अनुपम पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर देव दीपावली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यहां संगम तट पर अलग-अलग ब्लाॅक बनाकर सजाए गए दीपक रोशन हुए तो समूचा क्षेत्र किसी देवलोक की तरह जगमगा उठा। घाटों पर बनाए गए ब्लाॅकों से लेकर श्रवणकुमार के नाम पर बने मंदिर व अन्य स्थानों पर भी दीपकों की रोशनी अलौकिक छटा बिखेर रही थी। पूजन व धार्मिक गीतों के आयोजन के साथ ही यहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बोट के सहारे नदी में सैर भी किया। देर शाम प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहे मॉडल
श्रवणक्षेत्र धाम में अयोध्या के राममंदिर का मॉडल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। यहां लोगों ने खूब सेल्फी ली। भगवान राम के आदमकद चित्र के साथ ही अपने दिव्यांग माता-पिता को कंधे पर ले जाते श्रवणकुमार का चित्र भी लोगों को खूब भाया। प्रशासन ने इन मॉडलों के किनारे बाकायदा बैरीकेडिंग भी कराई थी।

कई अन्य क्षेत्र भी हुए जगमग
सरयू नदी के किनारे बसे टांडा के छज्जापुर स्थित झारखंडनाथ महादेव मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। रंगबिरंगी झालरों से मंदिर जगमगा उठा। समूचे परिसर को 5100 दीपों से जगमग किया गया। यहां देवाधि देव महादेव का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। इसके अलावा हयातगंज स्थित नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को भी आकर्षक झालरों से सजाकर दीपकों से जगमग किया गया। भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी हुआ। आलापुर तहसील के नयागांव घाट को 51 हजार दीपों से सजाया गया था। सनातन वैदिक आश्रम देव भूमि पर देव दीपावली मनाने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटे। यहां संरक्षक श्रीनिवास दास वेदांती ने लोगों को कथा भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed