फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shopkeepers themselves started the exercise to remove encroachment

दुकानदारों ने खुद शुरू की अतिक्रमण हटाने की कवायद

Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers themselves started the exercise to remove encroachment
अंबेडकरनगर। सीएम की सख्ती के बाद सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम असर दिखाने लगी है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के चलते अकबरपुर नगर में दुकानदारों ने खुद आगे आकर फुटपाथ व पटरियों पर रखी दुकानें व गुमटी के साथ अन्य अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। अकबरपुर बनगांव मार्ग पर शुक्रवार को कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आयी। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान को पटरी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया। इससे मुख्य मार्गों के अतिक्रमण होने से आम लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को डीएम व एसपी ने अन्य आला अफसरों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर परेशानी से बचने के लिए लोगों से स्वत: अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया था। इसका असर शुक्रवार को दिखने लगा। अकबरपुर बनगांव मार्ग पर चुंगी नाका के पास सड़क की पूर्वी पटरी पर रखी गईं कई गुमटियों, छप्पर और सड़क पर रखी अन्य सामग्री दुकानदारों ने खुद ही हटा कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया। इसके साथ ही जिन दुकानदारों ने पटरी तक अपनी दुकानों को बढ़ा लिया था वह भी उसे हटाते नजर आए।
विज्ञापन

इस पहल को लेकर आम नागरिकों ने खुशी जतायी है। मीरानपुर निवासी अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी आदि का कहना है कि सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हट जाने पर सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा। प्रशासन को पटरी, गुमटी व ठेलिया दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे उनके व्यापार पर कोई असर न पड़े। राजेश कुमार व प्रदीप ने भी पटरियों से अतिक्रमण हटवाए जाने की पहल को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed