फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shopkeeper's death by electric shock

करंट से दुकानदार की मौत

Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's death by electric shock
ब‌िजली का झटका - फोटो : symbolic

करंट से दो अलग-अलग हादसों में एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक निजी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। दुकानदार की मौत पलई रामनगर बाजार में विद्युत तार ठीक करते समय हुई जबकि लाइनमैन सुल्तानपुर के बेहराभारी में गड़बड़ी दूर करते समय शटडाउन के बावजूद सप्लाई शुरू हो जाने से झुलस गया। दोनों के परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के पलई रामनगर निवासी राजेश प्रजापति के घर शनिवार को धूप व बारिश से बचने के लिए टिनशेड लगाया जा रहा था। इसके लिए एक वेल्डिंग मेकेनिक गांव निवासी संतलाल (32) पुत्र बाबूराम को भी बुलाया गया था। परिवारीजन ने सुबह ही संतलाल के साथ मिलकर टिनशेड लगाने का कार्य शुुुरू किया।
विज्ञापन


काफी देर तक काम होने के बाद जब टिनशेड लगाने की बारी आई तो संतलाल दीवार के सहारे ऊपर चढ़ गया और टिनशेड लगाने लगा। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच लोग उसे बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी व डंडे के सहारे जब तक उसे तार से अलग किया जाता, वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। 

उधर, एक अन्य घटना सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराभारी गांव में हुई। बताया जाता है कि गांव निवासी निजी लाइनमैन फूलचंद्र (30) शनिवार को गांव में ही बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहा था।


परिवारीजनों के अनुसार इसके लिए उसने विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन भी लिया था। गड़बड़ी दूर किए जाने के दौरान ही अचानक पावर सप्लाई शुरू हो गई और इससे फूलचंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे तत्काल लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचे और भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed