फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shivam, Priyanshu and Prince won the race

रेस में शिवम, प्रियांशु व प्रिंस ने मारी बाजी

Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivam, Priyanshu and Prince won the race
अंबेडकरनगर के जलालपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र छात्रा? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत स्थित न्याय पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में हुआ। न्याय पंचायत बड़ागांव क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बाद में उत्कृष्ट प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में भस्मा के शिवम प्रथम, रामपुर चाड़ीडीहा के सचिन द्वितीय, 100 मीटर की दौड़ में भरौली के प्रियांशु प्रथम, भस्मा के पीयूष कुमार द्वितीय, 200 मीटर की दौड़ में भरौली के प्रिंस प्रथम व भस्मा के उत्कर्ष द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में भरौली के प्रिंस प्रथम, भस्मा के उत्कर्ष द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में भाऊकुआं की लक्ष्मी प्रथम, गुआपाकड़ की दीपांजलि द्वितीय, 100 मीटर की दौड़ में भाऊकुआं की नजराना प्रथम, बड़ागांव की प्रिंसी द्वितीय, 200 मीटर की दौड़ में भरौली की संध्या प्रथम, जमोली की प्रिया द्वितीय, 400 मीटर की दौड़ में जमोली की प्रिया प्रथम, बड़ागांव की काजल द्वित्तीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर चाड़ीडीहा प्रथम प्राथमिक विद्यालय भस्मा के पीयुष कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में बड़ागांव द्वितीय की अर्पिता प्रथम, गुवापाकड़ की रूबी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बड़ागांव के अनिल कुमार प्रथम, जैनापुर के अर्पण दीप द्वितीय, 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में गोल्डी बड़ागांव प्रथम, जैतापुर द्वितीय की गरिमा दूसरे, 200 मीटर की बालक वर्ग में सचिन बड़ागांव प्रथम, भाऊकुआ के अभिनव द्वितीय, 200 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में श्वेता बड़ागांव की प्रथम, भाऊकुआं की साइली द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अनिल कुमार बड़ागांव प्रथम, निखिल भस्मा द्वितीय, 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रोशनी बड़ागांव प्रथम, दिशा भस्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 मीटर के बालक वर्ग की दौड़ में सानू भाऊकुआं प्रथम, रोशन भस्मा द्वितीय, बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में गोल्डी यादव बड़ागांव प्रथम, भस्मा की दृष्टि द्वितीय स्थान पर रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम में 16 विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed