{"_id":"685d8087a027ce99620cfc8f","slug":"shivam-hospital-sealed-for-operating-without-registration-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-137413-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित शिवम हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित शिवम हॉस्पिटल सील
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अवैध अस्पतालों के संचालन पर लगाम नहीं लग पा रही है। बृहस्पतिवार को जहांगीरगंज क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित शिवम हॉस्पिटल को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने सील करने की कार्रवाई की है। इस दौरान मौके से संचालक से लेकर अन्य कर्मचारी गायब मिले।
क्षेत्र के रामपुर रामगुलाम निवासी रामनाथ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी कि नगर में संचालित शिवम हॉस्पिटल अवैध है। शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधीक्षक को दिए थे, जिसको लेकर बृहस्पतिवार दोपहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदयचंद यादव ने दारोगा दयाशंकर व एआरओ लालजी पाल ने शिवम हॉस्पिटल जाकर जांच की तो मौके से कोई भी कर्मचारी व संचालक नहीं मिला। वहां पर कोई मरीज भी नहीं मिला। टीम ने वहां पर मौजूद उपकरण व दवाओं को जब्त कर लिया और हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इस बाबत सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान संचालक और कोई कर्मचारी नहीं मिला। जो दवाएं और उपकरण मिले हैं, उन्हें जब्त कर लिया है। रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। क्षेत्र में कोई अवैध अस्पताल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम को आखिर क्यों नहीं मिलता कोई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में अधिकतर अस्पतालों, नर्सिंग होम आदि में छापा मारा जाता है। जिन अस्पतालों के दस्तावेज सही होते हैं, वहां तो कोई न कोई मिलता है, लेकिन जहां पर जब कोई अवैध अस्पताल होता है तो वहां पर टीम को कोई नहीं मिलता है। कहीं विभाग में ही कोई गोपनीयता तो नहीं भंग कर रहा है।