Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shiva temples were illuminated by the faith of Shiva devotees

Ambedkar Nagar News: शिवभक्तों की आस्था से आलोकित हुए शिवालय

Mon, 21 Jul 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shiva temples were illuminated by the faith of Shiva devotees
अकबरपुर के ​शिवबाबा धाम में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
अंबेडकरनगर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। भोर से ही शिवभक्त मंदिरों में जुटने लगे और जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व विशेष पूजन में लीन हो गए। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल, धतूरा और भस्म अर्पित कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर के प्रतिष्ठित शिवबाबा धाम में प्रातःकाल से ही विशेष वैदिक अनुष्ठान आरंभ हुआ। पुरोहित समाज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने 108 बेलपत्रों से भगवान शिव का पूजन किया। दिनभर चले इस आयोजन में भक्तों ने शिवतांडव स्तोत्र और लघुरुद्र का पाठ किया। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। युवा श्रद्धालुओं की टोलियों ने प्रति घंटे जलाभिषेक कर शिवनाम का स्मरण किया। मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक खरीदारी की। कई भक्तों ने इन आस्था भरे पलों को मोबाइल और कैमरे में भी संजोया।
विज्ञापन


अन्य शिवालयों में भी विशेष आयोजन
जिले के मालीपुर स्थित प्रसिद्ध झारखंडी महादेव मंदिर पर भी भारी भीड़ उमड़ी। यहां अनेक श्रद्धालु सरयू नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा करते हुए पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बसखारी, टांडा, कटेहरी, महरुआ, राजेसुल्तानपुर और आलापुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। झारखंडी महादेव, नागेश्वरनाथ, मुक्तेश्वरनाथ, हयातगंज के मंदिरों सहित ग्रामीण अंचलों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। भक्तों ने सामूहिक रूप से एक हजार से अधिक बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने संभाला मोर्चा
श्रावण सोमवार पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था की। प्रमुख शिवालयों के आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई। नगर पालिका व स्थानीय पंचायतों ने साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया। सीओ सिटी नीतीश तिवारी और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने शिवबाबा धाम में खुद मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं से शांति और कतारबद्ध दर्शन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed