फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shicshamitr deploying fake

शिक्षामित्र की तैनाती फर्जी

Mon, 18 Jan 2016 12:07 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

मालूम हो कि 21 अप्रैल 2015 को सिकंदरपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने तहसील दिवस की गई शिकायत में आरोप लगाया कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक महिला की फर्जी तरीके से शिक्षामित्र पद पर नियुक्ति कर दी गई है। जिलाधिकारी विवेक ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसडीएम सदर के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी अकबरपुर व खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2004 में शिक्षामित्र के चयन के लिए कुल 13 आवेदन पत्र ग्राम शिक्षा समिति सिकंदरपुर को प्राप्त हुए।
विज्ञापन


शिक्षामित्र पद पर चयन के लिए क्रमांक एक पर कुमारी सरिता पुत्री श्यामलाल का आरक्षित सीट से तथा क्रमांक दो पर राजेश कुमार पुत्र रामनवल का अनारक्षित सीट से प्रस्ताव हुआ। उपलब्ध पत्रावलियों व प्रस्ताव में कुमारी सरिता पुत्री लालजी के चयन को लेकर कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया गया कि प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गत 26 नवंबर 2014 को सुनवाई की थी, जिसमें कुमारी सरिता पुत्री लालजी ने शिक्षामित्र चयन प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। हालांकि उस पर ग्राम शिक्षासमिति के किसी भी सदस्य का हस्ताक्षर नहीं था।

इसके अलावा तत्कालीन ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने अपने लिखित बयान में कहा था कि इस नाम का प्रस्ताव कभी सामने नहीं आया। ऐसे में साफ जाहिर है कि सरिता की नियुक्ति फर्जी व कूटरचित है। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।


शिकायतकर्ता महेन्द्र ने जिलाधिकारी से प्रकरण में समुचित कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करने की मांग की है, जबकि सरिता के मुताबिक उनकी तैनाती मानक के अनुरूप हुई है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed