{"_id":"682cbd9a2534a0a1f804346c","slug":"she-put-the-garland-on-her-elder-brother-now-she-is-adamant-on-living-with-her-younger-brother-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135052-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बड़े भाई को पहनाई वरमाला, अब छोटे के साथ रहने की पकड़ी जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बड़े भाई को पहनाई वरमाला, अब छोटे के साथ रहने की पकड़ी जिद
Tue, 20 May 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अगर किसी को प्यार हो जाए तो वह किस हद तक जा सकता है यह कोई सोच भी नहीं सकता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को जिले में देखने को मिला। इस मामले की जानकारी से परिवार के लोग परेशान हैं, वहीं, पुलिस अभी इस मामले में शांत है।
हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी बीती पांच मई को पड़ोसी गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शाम को बरात निकली, शादी में बरातियों के साथ घरातियों ने खूब मस्ती की रात में जयमाल का कार्यक्रम हुआ, जिसमें दुल्हन ने अपने होने वाले हमसफर के गले में वरमाला डाली तो मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सुबह बरात विदा हुई और दुल्हन अपनी ससुराल आ गई। यहां पर बहू को देखने वालों की भीड़ थी।
चार दिन बीतने के बाद जैसे ही बहू अपने मायके गई पूरा माहौल ही बदल गया। वह अब इस बात पर अड़ गई कि मुझे पति के साथ नहीं बल्कि अपने देवर के साथ रहना है। दाे दिनों से चल रहे इस मामले को घर वालों ने पहले तो अपने स्तर से निपटाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन कोई बात मानने को तैयार ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को यह मामला थाने पर पहुंचा तो नवविवाहिता ने साफ तौर पर कह दिया कि उसे तो देवर के साथ रहना है। उसने बताया कि देवर से उसके काफी पुराने संबंध हैं। देर शाम तक काफी मान मनौव्वल हुई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली पुलिस भी इस मामले में शांत है। थाना प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है, इसलिए इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं।